Posts

क्या इसी को कहते सरकार है

Image
  कोई सुन नहीं रहा गुहार है, सिस्टम नहीं सुन्ने को तैयार है, कैसे चली ये गरम व्यार ( करोना ) है, क्यूँ नहीं यह थमने को तैयार है। कैसे हुई इतनी मौतों की भीड़ है, काहे न करे इसका उचार है, कोई सुन नहीं रहा गुहार है, क्या इसी को कहते ' सरकार ' है। हमने भी लगाई पुकार है, हर बूढा-बच्चा-जवान यहाँ बिमार है, यह देसवासियों की ही पुकार है, लेकिन सिस्टम नहीं सुनने को तैयार है। नये कार्यालयों की तो भरमार है, नये अस्पतालों की न छोटी सी कतार है, चुनावों में हुई नोटों की भरमार है, महामारी में कुछ न खर्चने को तैयार है।  क्या इसी को कहते ' सरकार ' है? उखाड़ फेंकनी अब यह सरकार है।                                          ✍️                                    'सोमवीर सिंह'